Monday, 21 September 2020

song

दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

मेरे हालात ने मुझको लड़ना सिखाया, 
मैं आंधीयो से भी टकरा जाउगा, 
जिनको गिरने का डर, 
वो रेंग कर ही चले, 
मैं गिर गिर के फिर संभल जाउगा, 

डर के तूंफा से भाग जाते नहीं, 
हौसला हो अगर, साहिल नजदीक आ जाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा,

लोग कहते है मौत वक्त कभी बदलता नहीं, 
जान जिनकी हथेली पे हो, 
फिर क्या कोई, उसे मार पाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

दर्द ने दिल को क्या, रुह के भी टुकड़े किये, 
खून जमी से मिल के ,एक नया गुलिसताँ बन जाएगा, 
आँसूवो से आंख और दिल भर ही जाता मगर, 
दर्द ही दर्द  का मरहम बन जाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

दर्द से मेरा रिश्ता पुराना, 
जब मैं जागु तब वो जागे, 
सोऊ तो मेरी अँखियाँ ताके, 
दर्द को अब कहाँ चैन मिल पाएगा 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

हो चाहे अब जितना सितम, 
हो चाहे जितना उनके नेजों में दम
सर अपना ना कोई झुका पाएगा 
चाहे गर्दन भी, कट जाएगा 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

Sunday, 6 September 2020

भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

Option (याद नहीं अपनी कहानी )
अपनी कहानी भूल गई मै, 
जब था सखियो सग खेला, 
छुट गई है वो दुनिया सारी, 
याद नहीं वो मेला ,
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला, 

जग बैरी है, ये तन बैरी है 
कोई नहीं है मेरा
नोच खचोटे दुनिया हमको, 
जिस्म के बाजारों में ढकेला,
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

माँ सीता है, माँ दुर्गा है 
फिर केयो होता है, 
स्त्री का अपमान, 
कोई माँ है, कोई बहन है, 
कोई बेटी किसी कि संतान, 
इस धरती से सिखा है नारी ने 
जीवन और बलिदान 
चुप रहे सहती जाए
(फिर केयो छीना अभिमान उसका 
कैसी है ये लीला )
फिर केयो छीन लिया तुमने 
उसका वो अभिमान 
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

आज हूँ मैं बस एक अबला, 
पर होगा एक नया सवेरा, 
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

काली रतियो का भी पल है,
होगा तो कभी उजीयारा, 
कीचड़ में ही कमल खिलें 
और कोयले मे हो हीरा, 
जैसे दुखी मन में भी एक फूल खिला
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला


Thursday, 23 July 2020

कदम


मुझको ना मेरी सूरत से पहचानो यारों, 
नाम मेरा,मेरे किरदार से पहचानो यारों... 

ये तमन्ना रहेगी, जिंदगी भर मेरी, 
दिल में मेरे कोई, नफ़रत ना रह जाए यारों... 

हैं जमाने मे, एक दर्द सा बिखरा हुआ, 
सब का मरहम, मेरे हाथों से मिल जाए यारों.. 

ना हो यंकी, तो मेरे दिल को टटोलों एक बार, 
मुहब्बत के सिवा, कुछ ना मिल पाएगा यारों.. 

दर्द मेरा हो तो, सब से छुपा लेता हूँ यारों, 
बात मुहब्बत कि हो तो, आँखों से बंया होती है यारों.. 

कोई मेरी तरफ शफकत का कदम, बढ़ाए जो एक बार, 
मैं हर कदम, उस कि तरफ बढ़ाता हूँ यारों.. 

कोई याद दिलाए ना, नफ़रत कि कहानी "खालिद"
मैं एसी हर बात, को भुला देता हूँ यारों। 

Wednesday, 15 July 2020

दिवाना

चलो आजमाए अपने हौसले को, 
सुना है, इश्क़ मे ठुब कर दरिया पार करते हैं, 

कोई नहीं है, अब मुझसा इश्क़ में ठुब कर चाहने वाला,
बहुत अरसे से लोग, मजनू और फ़रहाद को याद करते हैं, 

माजी में लिखा है, बहुत से फसाने को, 
लिखकर अपनी कहानी को, फ़नकार शादाब करते हैं, 

इश्क कि बुलंदी पे चढ़ आया, ये सिर्फ मेरी ही बात नहीं, 
तेरे हुस्न के चर्चा भी, लोग-बाग खूब करते हैं, 

तेरी बात हो तो, ये वख्त ,हंवाए सब ठहर जाए, 
चाँद सितारों के भी चर्चे, तेरे बाद करते हैं, 

तेरे हुस्न सा हुस्न, ना देखा किसी ने, 
शहर के सब दिवाने, बुत मुजस्समा यही बात करते हैं 

कोई देखे उसको एक झलक, तो मजनू कहलाए "खा़लिद"
फिर भी यही मिन्नत, बार बार करते हैं। 

Sunday, 28 June 2020

रिश्ता

हर तरफ कैसी ये तनहाई है, 
एक घर के कमरे चार,
 रहने वाली बुढिया माई है, 
कोई नहीं अब आता जाता, 
ना बेटा, ना अब कोई भाई है, 
तकती रहती, आंश लगाती, 
ख़बर कही से,कोई आई है, 
हर रिश्ता अब दुर हुआ,
रिश्तो मे गहरी खाई है ,
रिश्ता यहाँ है सब पैसो से,
है अपना वो जिसकी बड़ी कमाई है, 
कुछ रिश्तो कि ना पहचान हुई 
ना काका, ना अब ताई है 
ये निजाम है दुनिया का, 
जब तक ना हो शादी, तब तक ही भाई है 
हर तरफ कैसी ये तनहाई है, 
एक घर के कमरे चार,
रहने वाली बुढिया माई है, 
अपना खाना, अपना पीना, 
अपना बच्चा, अपनी ही बड़ाई है  ,
वाट्सयप पे बातें, कर के, 
फेसबुक पे फिर लड़ाई है, 

Saturday, 27 June 2020

"अपना "

कुछ इस तरह से वख़्त बेईमान हो गया 
रहबर मिला ना हम को ,मुल्क परेशान हो गया, 
दिखता है मुहब्बत ,किसी दुर खबर सा, 
नफ़रत हर घर, हर बाज़ार हो गया ,
आया ना कोई पूछने ,कई ज़ख्मो के बाद भी, 
दोस्त था वो , जाने क्यो दुश्मन सा हो गया, 
सूना है कोई दुर जाए तो,गम ज़दा होते थे, बहुत लोग,
दिल का रिश्ता भी,अब तवारिख हो गया, 
शहर में कोई, मदद को चीख़ता रहा,
देखती रही भिड़, वो बेजान हो गया, 
ल़महों मे तय होती है, लम्बी दूरीया, 
फिर अपना  क्यो ,अपनो से दूर हो गया। 

Thursday, 25 June 2020

"अदाकारी "

अदाकारी थी, अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 
मुहब्बत थी, चाहत थी, 
किया जो काम कभी तो,उसे समझा इबादत थी, 
खेला खेल कैसा ये, दौलत और शोहरत का, 
लिया है जान तुमन भी,किसी मासूम सितारे का, 
किसी कि बेबसी थी, किसी थी ये ऐयारी, 
बहाना कोई भी हो, या हो कोई बिमारी, 
कही कुछ है, जाने ये दुनिया सारी ,
संभल जाओ, समझ जाओ,फैलाव ना लालच को, 
ना आ जाए, तुम्हारी भी अब बारी, 
अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 
ना कहना के ,सब कुछ यू ही चलता है, 
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ा हो, 
मगर किसी का सबकुछ ही उजड़ा है। 
कोई रहबर नहीं है तो, उसे क़ातिल ही, समझूगा ,
अगर कोई क़ातिल नहीं है तो मैं ,ऐसे कैसे कह दूँगा, 
जरा तफतिस तो कर लो, जरा पूछो तो उस माँ से, 
गया है लाल किसी का,उसे अब क्या दूँगा। 
अदाकारी थी, अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 

Wednesday, 24 June 2020

चालाक बहुत है

रुठ के जाना था तो, चले जाओ ,
लौट आऔ तो ,ना कहना नाराज़ बहुत था, 
रुठने मनाने का हुनर आता नहीं मुझको, 
तुम ना माने तो, ना समझना, दग़ाबाज़ बहुत था, 
मैने चाहत अपनी, ज़ता दी है तुमको, 
कुछ रह जाए तो, ना समझना प्यार नहीं था, 
मैने हस हस के ज़माने को दिखाया है खुद को, 
चोट दिल पे भी हस दुँ तो ,ना समझना दर्द नहीं था, 
कुछ नहीं पाया है ज़माने से हमने, खालिद,
कुछ मिल जाए, तो ना कहना चालाक बहुत था। 

Tuesday, 23 June 2020

*जमाना*

शबे रोज इन्तजार उसका था, जानता नहीं था वो, दिल बेकार उसका था, 
रूठना मनाना हर रोज ये तमाशा उसका था, 
मेरा भी प्यार कुछ कम नहीं, दिल में था कोई ओर, जबान पे नाम उसका था, 
मेरा भी ऐब, वो जानता ही होगा, सूना है कोई दूसरा भी यार उसका था ,
सूना है सच्ची मुहब्बत भी हुआ करती थी, ख़ालिद ,
वो जमाना भी उसका था। 

"सवेरा "

दौर बदलता हो तो बदल देना या रब, 
इस दौर मे जीने मे डर लगता है  ,
यहाँ अपना भी अपना नहीं लगता या रब, 
साथ बैठ के पीने लेने मे भी डर लगता है, 
मौत आनी है तो आएगी, एक दिन, 
फिर भी बेख़ौफ जीने मे भी डर लगता है ,
दौलत ही इबारत बन बैठी है, या रब, 
इमान के सौदे से ही डर लगता है ,
झूठौ ने बना ली है, ये दुनिया अपनी, 
इसे अपना कहने से भी डर लगता है, 
इस दौर मे जीने का हुनर, आया ना अब तक, 
क्या कुछ सिखा जाए सवेरा,हर सवेरे से डर लगता है। 

Thursday, 11 June 2020

"फिक्र"

फिक्र से दिल घबरा ही जाता है, 
फिर याद कोई अपना ही आता है, 
रुठ जाए किस्मत तो, कोई क्या कर ही पाता है! 
ना मिली मंजिल तो, फिर घर ही जाता है! 
मेरा सब्र भी अब तो, छुटा ही जाता है, 
मैं क्या करू, नहीं कुछ समझ ही आता है, 
मैं चिल्लाऊ या रोउ, मेरे अंदर की बातें हैं, 
मेरा दर्द कहा किसी और को समझ ही आता है। 

Thursday, 4 June 2020

मौत

आग पानी से है जुदा, मिलने का सबब कोई तीसरा ,
मिल जाते है,  तो बनती है,  ग़ज़ा, दवा और कीमिया ,

इनसान, इनसान का दुश्मन ,दूरी का सबब जर  जोरु, ज़मीन क्या  ,
गर एक हो जाए तो, आंधी तूफ़ान फिर चट्टान क्या 

रोग हो कोई भी लेकिन, रब से बड़ा फिर और क्या, 
मौत आ जाए तो लेकिन, गाव शहर और पाताल क्या। 

Tuesday, 2 June 2020

मुल्क

लफ्ज लिखु ,ऩज्म लिखु, या लिखु कहानीया,
हर किस्से में लिखी है, मेरे मुल्क कि परेशानीया ,

बात कह दू ,आवाज दू, या चिल्लाऊ शोर से, 
ये वतन मेरा भी है, मैं ये कहता हूँ जोर से, 

थोड़ी दूर, और दूर या बहुत दूर हो, 
मिल ही जायेगी मंजिल, चाहे कोसो दूर हो, 

मै चलू और दौड़ू या मै दौडु तेज से, 
मै रहूंगा सबसे आगे, प्यार की आवाज़ से। 

Sunday, 31 May 2020

रेत पर लिखा था कुछ !

हवाऔ ने फि़जाऔ ने , हमसे पूछा था कुछ, 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
चांदनी रात थी, हसरतो कि बात थी, 
पहली मुलाकात पे, यू प्यार से कहा था कुछ! 
गा रही है कोयले , पूछती है ये पत्तियाँ,
साथ था वो तेरे , तूने फिर कहा था कुछ! 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
ठहर गया था लहर भी यू, देखता ये बादल भी क्यों !
उसको भी मालूम है, प्यार तेरा लिखा था कुछ 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
हमने भी ग़ज़ल लिखा ,वो समझा ना कुछ! 
 फेर दी हथेलीया , रेत पर लिखा था कुछ !
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !


Tuesday, 26 May 2020

"हालात तुम्हारे अच्छे हैं "

मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,
इनसे पूछा, उनसे पूछा,सब से पूछा, 
सब दुख में उलझे है, 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,

दर्द ये कैसा बरपा है, 
कैसा ये मंजर दिखता है 
क्या होगा ये खबर नहीं, 
वख्त नहीं ये सुलझे है 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,

गम कि चिंखे आंहो मे, 
जिनका ठिकाना राहों मे , 
मेरा गम गहरा सा, 
उनका गम और भी गहरा, 
सब गम में जकड़े है, 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,


Monday, 25 May 2020

Thahar Jata

दर्द मेरा वो समझता,
तो ठहर जाता, 
पूछता हाल तो गम से 
भर जाता ,
मैंने हंस कर, देखा ही था उसको ,
वो ये समझता तो फिर, किधर जाता ।
मैं देखता रहता हूँ, जाते हुए उसको,
वो देखता तो पलट जाता, 
गम नहीं था डूबने का मुझको, 
वो साहिल पे था, 
मौंजों में उतर जाता।

Friday, 22 May 2020

"कौन सही"

दुनिया अजीब सी लगती हैं, रात सही के दिन सही!
आज सही या  कल सही
कौन समझायेगगा मुझे कौन बताएगा मुझे? 
मैं अकेला ही हूँ जो एसा सोंचता हूँ, 
पाप सही या पुनः सही 

Sunday, 10 May 2020

"मैं भारत का गरीब "

मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
मैं भूखा रखवाया जाता हूँ, 
धूपों में तपाया जाता हूँ, 
हर काम में लाया जाता हूँ, 
जान हथेली पर लेकर, नालों में कूदाया जाता हूँ 
मैं पेट के ख़ातिर, खदानो में पकाया जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
वादों बताया जाता हूँ, 
वोटो में गिनवाया जाता हूँ, 
जयकार हम ही  से होता हैं 
हुंकार  हम ही  से होता हैं 
मगरमच्छ के आंसू बहाने को, काम में भी आ जाता हूँ ,
चंद पैसे देकर, selfie और फोटो में भी लाया जाता हूँ 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ,
अख़बारो के पन्नों में, कोने में ही रखा जाता हूँ, 
Channel  के debateo में, कभी ना मिल पाता हूँ, 
फिर कूड़ा और चुनने ,तुम्हारे घर आ जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
हमसे ही सब हासिल कर, लम्बी कतारों में लगाया जाता हूँ, 
सड़कों पे भी कुचला जाता हूँ  ,
बस्ती से भी भगाया जाता हूँ, 
दंगो में जलाया जाता हूँ 
फिर दंगो पे जेलो में सड़ाया जाता हूँ ,
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
मंदिर मस्जिद के  ,माथा ही टिका पाता हूँ 
दफ़तर और अफसर के, चक्कर ही लगाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
मैं भूखा रखवाया जाता हूँ, 
धूपों में तपाया जाता हूँ, 
हर काम में लाया जाता हूँ, 
जान हथेली पर लेकर, नालों में कूदाया जाता हूँ 
मैं पेट के ख़ातिर, खदानो में पकाया जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
वादों बताया जाता हूँ, 
वोटो में गिनवाया जाता हूँ, 
जयकार हम ही  से होता हैं 
हुंकार  हम ही  से होता हैं 
मगरमच्छ के आंसू बहाने को, काम में भी आ जाता हूँ ,
चंद पैसे देकर, selfie और फोटो में भी लाया जाता हूँ 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ,
अख़बारो के पन्नों में, कोने में ही रखा जाता हूँ, 
Channel  के debateo में, कभी ना मिल पाता हूँ, 
फिर कूड़ा और चुनने ,तुम्हारे घर आ जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
हमसे ही सब हासिल कर, लम्बी कतारों में लगाया जाता हूँ, 
सड़कों पे भी कुचला जाता हूँ  ,
बस्ती से भी भगाया जाता हूँ, 
दंगो में जलाया जाता हूँ 
फिर दंगो पे जेलो में सड़ाया जाता हूँ ,
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 



Saturday, 9 May 2020

"आ गई मौत, लंबा चलना ना पड़ा "

आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
तुम छुप गए, कि बन्द दरवाजे और  खिड़कीया ,
लोग निकले थे पैदल, तए करने लम्बी दुरीयाँ, 
कुछ ने कहा आ गई मौत, लम्बा चलना ना पड़ा!
सफर के समान में थी, चंद ही रोटीयाँ, 
आ गई मौत, भूख से ना मरना पड़ा!  
था लम्बा सफर ,थक भी जाते बहुत 
पड़ जाते छाले पैर में ,दुख जाती एड़ीया ,
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
हम से जो पूछते हो, तुम मरने के बाद, 
क्यों निकल आये थे, ? ऐसे के जान से जाना पड़ा! 
उन क्या मालूम, भूख और बदहाली मंजर भी कभी, 
कराहते बच्चे भूख से, तन-बदन जेब-तन, 
घर का बर्तन, सब खाली पड़ा, 
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
जब निकले यहाँ से, ये कहा, अब ना फिर लौट आएगें,
दो निवालें ही सही, माँ बि-बि, बच्चों संग खाएगे, 
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
सोच कर चले थे, मुश्किल दौर से, 
मुश्किल सफर कट जाएगा, 
घर में बिलखते बच्चों की याद आई थी, 
घर में माँ कि दवा भी, ना आ पाइ थी, 
फिर दी थी मौत कसम, तो  जाना पड़ा, 
फिर क्या, मौत से पहले, मौत को आना पड़ा। 
(खा़लिद अब्बास)



Friday, 8 May 2020

तुम्हें खबर है, क्या !

किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !
शहर हो गया वीरान ,
तुम्हें खबर है, क्या !
जलाई बस्तियाँ नफ़रतो ने ,
किसी कि निकली आह, 
तुम्हें खबर है, क्या !
 दुश्मनों ने जो ज़ख़्म दिए, 
दोस्तों ने फिर उन्हें हरा किया, 
तुम्हें खबर है क्या!
मिला ना ठिकाना तो लौट कर जाना पड़ा, 
सफर था कोंसो दूर, 
तुम्हें खबर है क्या
दिलों के जख्म, पैरो  के जख्म पर भारी रहे, 
ना थी कोई आश 
फिर भी सफर जारी रहा, 
किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !
अपने जीये से जानीये, दुजे जीये का हाल, 
कशमीर में कर्फुय रहा, 
तुम्हें खबर है क्या !
आश के पथ्थर चूल्हे पर चढ़ा कर, 
करता रहा पेट भरने का इंतजार , 
तुम्हें खबर है, क्या !
किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !

कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ तो अच्छा होने वाला है, 
कुछ आदत अच्छी, कुछ बातें अच्छी, 
कुछ नया तो, होने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ बदला आकाश गगन पे , 
कुछ धरती पर नया, 
बदलने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ काले, कुछ मटमैला बादल, 
ये अंधेरी घंटा का रंग,
अब छटने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

 कुछ सुनी, कुछ अनसुनी, 
कुछ रिश्तो की दूरी, 
अब फांसला कम होने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

जो भुल चुके थे, अहसासो को,
 जो तोड़ चुके थे, बंधन को,
वो सब का मोल, समझने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

 ये ना समझो, उम्मीदों का दामन छुट गया, 
जैसे पेड़ों सूखे पत्तें झड़ कर, नया पत्ता आने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है