ये जो मैं लिख रहा हूँ, ये सिर्फ मन कि चिंता है,मन की वेदना है ,आज हमरा मुल्क जिन हालत से गुजर रहा हैं ,एक डर , एक खौफ ,अज़ब सा भयावक भविष्य नजर आता है ,न जाने अगले पल क्या होगा, क्या घटना घटने वाली है , अपने ,अपने नहीं लगते ,हर आदमी से डर लगता है ,कही इसके साथ होने से कुछ गड़बड़ ना हो जाये ?,या इसके साथ ना होने से गड़बड़ ना हो जाये? संच कहे तो, कोई सगा नहीं लगता ,आखिर एसा है तो कयो है,? थोड़ा पीछे लौटता हूँ ,जब बाबरी मस्जिद गिरायी गई थी, वैसे मस्जिद कहने पे भी कुछ लोगो को बुरा लगता है,,यहाँ तक के हमारा कानून भी उसे ढांचा ही कहता है,और बहूत सारे पत्रकार भी , लेकिन मै बात कह रहा हूँ ,अपने मन की बेचैनी की ,जिस समय बाबरी मस्जिद गिरायी गई थी, तब मैैं बहुत छोटा था, चिझे कम समझ आती थी ,उस शाम मैने देखा ,,कुछ घरों पे ,या एक आद घरों पे दिए जलाये गए थे,जैसे दिवाली पे जलाऐ जाते, तभी मैंन अब्बू से पूछा, आज दिवाली तो नहीं हैं ? अब्बू ने बोला नहीं।। हा मुझे भी पता चल जाता ,अगर दिवाली होती तो.. क्यों के दिवाली तो हम भी मानते थे ,फिर ये क्या था ? जो अब से पहले मैने नहीं देखा था ? दरअसल हम जहाँ रहते थे, हर तेहवार मिल के मानते थे ,,जिस घर पे दिया जल रहा था ,वो मेरे अब्बू के दोस्त का घर था ,और मेरे दोस्त नीरज का भी घर था ,,और नीरज और मुझे में कोई फर्क नहीं था ,हमारी पक्की दोस्ती थी,एक जैसे कपडे ,ईद बकरीद ,होली दिवाली हमरा सब एक था,,हमे तो फर्क ही नहीं पता था ,के उसका नाम नीरज केयो ?.. और मेरा नादिर केयो -नादिर मेरे घर का नाम था। दिया जलने वाला ये नया पर्व कौन सा हैं ? ये सवाल मन में फिर जगा, फिर मैंने अब्बू से पूछ लिए ,,अब्बू ये दिया इनके घर पे केयो?अब्बू कुछ बोलना चाह रहे थे...... पर बोल नहीं पाए , मुझे उस ख़ामोशी का मतलब आज समझ में आता है,, अब ये भी समझ में ,आता हैं अब्बू दोस्त , कम से कम दोस्ती के खातिर भी दिया ना जालते ,के उनके अपने सबसे अच्छे दोस्त को कहीं बुरा तो नहीं लगता होगा ,?.....!!! अब मैं अच्छे से जनता हु, के मेरे अब्बू के दोस्त को परवाह केयो नहीं था ?, ,,धर्मो में कितना अंतर होता है,, मै आज समझ पा रहा हु, लोगो के दर्द को,और उस वख्त के मेरे अब्बू कि खामोशी को , और हिंदुस्तान के अबके हालत को ,तो सिर्फ इस लिए केयो के ,मैं मुसलमान हु ,मेरे हिन्दू दोस्त शायद न समझ पाते हो ,,जब कोई हिन्दू दोस्त,या कोई सिर्फ हिन्दू वक्ती, हमारे मन की वेदना को, हमारे मन के अहसास को समझता है तो वो, सबसे बड़ा अपना लगता है, अपने अपने से भी अपना। आज मुसलमान जिन बस्तियों में रहता हैं जहा उसका घर। सिर्फ चार पांच हिन्दू घरो में एक घर है,वो खुद को कितना अकेला महसूस करता है,,उसके दिल में डर और बेचैनी बनी रहती है। आज का वख्त है,,मुसलामन सिर्फ मुस्लिम बस्तियों में रहना चाहता हैं , और हिन्दू भी ,हिन्दू बस्तियाँ में ,कई छोटे शहरो में और गांव में , मैंने देखा है घर के ऊपर झंडे लगे हुए ,एक घर के ऊपर ,हरा झंडा और उसके अगले ही घर के ऊपर ,भगवा झंडा ,,फिर एक घर का हरा ,अगला फिर से भगवा। ..सटे सटे घर ,और दिल में रंग और झंडे से बनाई दुरिया। ... जब उन्ही घरो के बिच, कोई हिन्दू मुसलमान को ,घर किराये पर देने को राज़ी नहीं है,,अगर कोई खरीदना चाहे तो हिन्दू मुसलमान को घर नहीं बेचना चाहता ,और मुसलमान हिन्दू को घर नहीं बेचना चाहता, मै उस दिन का सोंचता हु ,,जब ये छोटी छोटी नफरत एक भयानक रूप ले ले.. उन् बस्तियों का केया होगा ? .उन् लोगों का केया होगा ,,जिन बस्तियों में,एक पे हरा और एक पे भगवा झंडा हैं...... हालत ऐसे लगते हैं जैसे इस रात की सूबह नहीं। ......