Sunday, 26 May 2019

"आजादी फिर से "....

सन् 1947 में हमारा देश आजाद हुआ, आजादी बड़ी बात लगती थी, और बड़ी बात थी भी, कैसे साजिश के तहत, अंगरेजो ने हमे गुलाम बनाया, और फुट डाल कर हम पर राज किया, सिर्फ चन्द अंगरेज और उनके साथी थे हमारे ही लोग,जोअपना और अपने बच्चो का पेट पालने के लिए, और अपनी जान कि सलामतीअंगरेजो साथ थे, और जो अलग थे वो इतिहास बना गए, आज भी याद है हमे ,जब स्कूल में इतिहास पढ़ाया जाता था, आजादी के शहीदो और आजादी के दिवानो को पढ़ाया जाता था, या 15 अगस्त, 26 जनवरी, जन गण मन... सारे जहाँ से अच्छा... गीत सुनाया जाता,  रोंगटे खड़े हों जाते थे, भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु ,अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, मोलान आजाद ,इत्यादि , के किस्से सुन कर ,इतिहास का हिस्सा बनने को मन मचल जाता था, हमारे मुल्क कि एकता और अखंडता कि ताकत पर बड़ा गर्व होता था , काश हम आजादी कि लड़ाई का हिस्सा होते, दोस्ती और देश से वफादारी कि मिसाल बनते, आज हमारा देश इतिहास के उसी राह पर चल रहा है,  उस वक्त भी बहुत से लोग, अपने अपने घरों में ऐसे ही छिप के बैठे थे, तब भी उनको अपने रोजी रोटी कि फिक्र थी, अपने बीबी बच्चो के लिए डर था, वो डर उनकी मौत था, मरना तो तब भी था, और ऐसे ही मर भी गय,और जो अमर हुए, आने वाली नशलो पे उनका कर्ज है, और रहेगा,  इतिहास फिर लौट आया है, आज फिर हमारे देश में वही चिन्ता वही डर है ,फर्क बस इतना है कि, तब सिर्फ कुछ विदेशी थे, और उनके साथ थे बहुत सारे हिंदूसताननी ,आज भी कुछ ऐसा ही है, और हम घरों में बैठे, खतरों से अनजान है, शायद हमे उलझा दिया गया है, हमे बगावत से डर लगता है, या हम बगावत करने की चाह रखते हैं पर सिर्फ़ सोशल मीडिया पे,  या फिर कभी कभी ऐसा भी, के  मैं  अकेले ही सड़कों पे उतर जाउ, और कागज या अपने  कपड़े पर लिख कर, अपना विरोध व्यक्त करू,फिर मैं रुक जाता हूँ, मुझे अपनी नौकरी  बचानी हैं, अपने बच्चो का पेट पालना है,  मैं खुद को कायर महसूस कर रहा हूँ, मुझ में वो ताकत व उर्जा नहीं आती,  जो छात्र जीवन में था, आज छात्र वही जोश दिखा रहे है, अपने देश को बचाने के लिए, पूरे हिन्दुस्तान के नौजवानो को सलाम,  और आने वाली नसलो को, अपने बेटे को भी यही कहुगा, जुर्म सहना नहीं, इस देश के लिये अपनी जान निछावर करने से, झिझकना नहीं, ये झिझक है, के आप पे अत्याचार होते गए ,आप शहते गए, आप के सम्मान को चोट पहुंचाइ गई, आप ने  कुछ नहीं किया,  पहली  चोट 1992 बाबरी मसजिद को गिराना,आप चुप !!  फिर 2002 गुजरात दंगा,आप फिर चुप!!  फिर  मुजफ्फर नगर, अखलाख, पहलु खान, आप चुप,  तिन तलाक, चुप, तबरेज तब भी चुप, 370 लम्बी खामोशी,  अब फसादी ताकतो को लगा तुम मुर्दा हो, जब तुम मुर्दा तो तुम्हें  फेंका  ही जाना चाहिए ।

Two

One

L

Song

My 2

Khalidd