Tuesday, 17 December 2019

"कहानी -श्याम है तो, मुमकिन है "

एक आदमी ने कहा मेरा बेटा, बड़ा आदमी बनेगा, 
दूसरा वक्ति -वो कैसे? 
पहला वक्ती - वो बहुत अच्छा झूठ बोलता है, वो दो लोगों को आपस में लड़ा सकता,उसके जैसे एक दो और मिल जाए, पूरी दुनिया को चूतिया बना सकता है, बात भी बहुत अच्छी करता है, और तो और खुद कि चोरी छुपा सकता है, और शर्म तो उसे आती ही नहीं ,और इसके दोस्त भी इसको बहुत चाहतें है, कक्षा के 100 में से 70 दोस्त इसके है, Teacher भी ये खुद ही चुनता है, विषय भी ये खुद ही चुनता है ,और Teacher कितनी देर पढ़ायेगा, ये भी खुद तय करता है, इसके स्कूल का कानून इस ने खुद ही बनाया है, इसके दोस्त और चमचे ,बोलते है "श्याम है तो सब मुमकिन "दूसरे स्कूल के बच्चे या Teacher ने अगर पूछा " History  के विषय में, जो बात उसके फायदा कि हो बता देता देता है, या फिर इसका जवाब इसका दोस्त देता है "जवाब -ये के श्याम है तो, मुमकिन है श्याम ने Teacher का समय तय किया है तभी Teacher आता है, फिर हमें योगा सिखाता है, फिर दूसरा सवाल, अगली कक्षा में कब जावोगे? जवाब -जो Teacher पहले पढ़ाता  था, हमने उसे बदल दिया,Teacher को अब अपने स्कूल का Certificate दिखाना पड़ता है।  "श्याम है तो मुमकिन है "
दुसरा वक्ती -ये तो Genius है l

Monday, 16 December 2019

"क्रांति की राह "

“An eye for an eye leaves the whole world blind” this 
Line by Gandhi ji 
"आंख के बदले आंख लेने से, पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी"
इस वख्त हिन्दुस्तान मे नफ़रतो का जहर फैला हुआ ,और हिन्दुस्तान जल रहा है, इसे जलाने वाले चैन से सो रहे हैं,शायद उन्हें पहले से पता भी था कि विरोध ऐसे ही होने वाला है ,या वो ये ऐसे ही हालात बनाना चाहते थे, ताकि वो खुद को सही ठहरा सके, और उन्हें आप पर जुल्म करने का आधार मजबूत हो जाए, याद करिये देश कि आजादी से पहले की पहले के हालात, भगत सिंह की क्रांति, और गांधी के सत्याग्रह, non- cooperation movement को याद करिये, उनकी अहिंसा की लड़ाई को याद करिये, इस शांति कि लड़ाई ने अंगरेज़ो को जड़ों को हिला कर रख दिया, देश आज़ाद हुआ, आजाद भारत में चन्द आंदोलन हुए, जो देश कि दशा दिशा में बदलने में काफी असर छोड़ा है, जैसे सेव साइलेंट वैली आंदोलन ,ये जंगल बचाव आंदोलन ,ये आंदोलन कामयाब रहा, उस समय की सरकार ने बात मानी, उसके बाद चिपको आंदोलन, जंगल वचाव आंदोलन, छोटे से बड़ा बना, और इसका असर हुआ, फिर सबसे प्रभावशाली आंदोलन था, जेपी आन्दोलन'  जो बिहार के विद्यार्थियों द्वारा बिहार सरकार के अन्दर मौजूद भ्रष्टाचार के विरूद्ध शुरू किया गया था. इस आंदोलन की अगुवाई प्रसिद्ध गांधीवादी और
जयप्रकाश नारायण ने की थी,इस आंदोलन ने मौजूदा सत्ता पलट दिया था, ये एक बड़ा बदलाव था, फिर ऐसे ही कुछ आंदोलन, फिर ऐसे ही गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित, हमारे युग का प्रभावशाली आंदोलन, जिसके हम सब गवाह रहे, जनलोकपाल बिल – एंटी करप्शन आंदोलन अन्ना हजारे के भूख हड़ताल से शुरू हुआ और जिसके समर्थन में पूरा देश ,सारे युवा एकजुट हो गए ,इस आंदोलन किसी तरह कि कोई हिंसा नहीं हुई और इस आंदोलन को इतनी सफलता मिली कि यह पिछले 2 दशक का सबसे लोकप्रिय आंदोलन बना ,और इस ने सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई ,इस आंदोलन की सबसे खास बात ये थी, लगभग हर युवा खुद को क्रान्तिकारी समझने लगा था, उसका अन्ना हजारे के साथ खड़ा रहना, देश के लिए योगदान जैसा था, उस समय युवाव का जोश देखकर, ऐसा लगा जैसे एक नए भारत का उदय हुआ है,  आज भी इस समय, ऐसे ही आंदोलन की, ऐसे ही आंदोलन के अगुवाई  की जरूरत है, जो गांधी के मार्ग पर हो, ऐसे ही शांति  धरना चलता रहे, जब तक सरकार सही फैसला ना ले ले, और तब तक ये आंदोल चलना चाहिए  ,जब तक पूरा भारत इस का हिस्सा न बन जाए, और पूरे विश्व की नजर ना पड़ जाए, 

Sunday, 26 May 2019

"आजादी फिर से "....

सन् 1947 में हमारा देश आजाद हुआ, आजादी बड़ी बात लगती थी, और बड़ी बात थी भी, कैसे साजिश के तहत, अंगरेजो ने हमे गुलाम बनाया, और फुट डाल कर हम पर राज किया, सिर्फ चन्द अंगरेज और उनके साथी थे हमारे ही लोग,जोअपना और अपने बच्चो का पेट पालने के लिए, और अपनी जान कि सलामतीअंगरेजो साथ थे, और जो अलग थे वो इतिहास बना गए, आज भी याद है हमे ,जब स्कूल में इतिहास पढ़ाया जाता था, आजादी के शहीदो और आजादी के दिवानो को पढ़ाया जाता था, या 15 अगस्त, 26 जनवरी, जन गण मन... सारे जहाँ से अच्छा... गीत सुनाया जाता,  रोंगटे खड़े हों जाते थे, भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु ,अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, मोलान आजाद ,इत्यादि , के किस्से सुन कर ,इतिहास का हिस्सा बनने को मन मचल जाता था, हमारे मुल्क कि एकता और अखंडता कि ताकत पर बड़ा गर्व होता था , काश हम आजादी कि लड़ाई का हिस्सा होते, दोस्ती और देश से वफादारी कि मिसाल बनते, आज हमारा देश इतिहास के उसी राह पर चल रहा है,  उस वक्त भी बहुत से लोग, अपने अपने घरों में ऐसे ही छिप के बैठे थे, तब भी उनको अपने रोजी रोटी कि फिक्र थी, अपने बीबी बच्चो के लिए डर था, वो डर उनकी मौत था, मरना तो तब भी था, और ऐसे ही मर भी गय,और जो अमर हुए, आने वाली नशलो पे उनका कर्ज है, और रहेगा,  इतिहास फिर लौट आया है, आज फिर हमारे देश में वही चिन्ता वही डर है ,फर्क बस इतना है कि, तब सिर्फ कुछ विदेशी थे, और उनके साथ थे बहुत सारे हिंदूसताननी ,आज भी कुछ ऐसा ही है, और हम घरों में बैठे, खतरों से अनजान है, शायद हमे उलझा दिया गया है, हमे बगावत से डर लगता है, या हम बगावत करने की चाह रखते हैं पर सिर्फ़ सोशल मीडिया पे,  या फिर कभी कभी ऐसा भी, के  मैं  अकेले ही सड़कों पे उतर जाउ, और कागज या अपने  कपड़े पर लिख कर, अपना विरोध व्यक्त करू,फिर मैं रुक जाता हूँ, मुझे अपनी नौकरी  बचानी हैं, अपने बच्चो का पेट पालना है,  मैं खुद को कायर महसूस कर रहा हूँ, मुझ में वो ताकत व उर्जा नहीं आती,  जो छात्र जीवन में था, आज छात्र वही जोश दिखा रहे है, अपने देश को बचाने के लिए, पूरे हिन्दुस्तान के नौजवानो को सलाम,  और आने वाली नसलो को, अपने बेटे को भी यही कहुगा, जुर्म सहना नहीं, इस देश के लिये अपनी जान निछावर करने से, झिझकना नहीं, ये झिझक है, के आप पे अत्याचार होते गए ,आप शहते गए, आप के सम्मान को चोट पहुंचाइ गई, आप ने  कुछ नहीं किया,  पहली  चोट 1992 बाबरी मसजिद को गिराना,आप चुप !!  फिर 2002 गुजरात दंगा,आप फिर चुप!!  फिर  मुजफ्फर नगर, अखलाख, पहलु खान, आप चुप,  तिन तलाक, चुप, तबरेज तब भी चुप, 370 लम्बी खामोशी,  अब फसादी ताकतो को लगा तुम मुर्दा हो, जब तुम मुर्दा तो तुम्हें  फेंका  ही जाना चाहिए ।

Two

One

L

Song

My 2

Khalidd