मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,
कल जो भूख से मर गया, साथ ही मरे थे, उसके दो बच्चे,
ये भी एक ख़बर थी, रास्ते में ही दम तोड़ देते है लोग,
उठा लेते हैं मोटी गठरी ,सहन नहीं कर पाते बच्चों का रोना,
चलना इतना कठिन होता,तो कयो चलते लोग,
कठिन तो है, उनकी मजबूरीया ,
कही एसा तो नहीं ,उनका दर्द समझ जाऊगा ,
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,
खबरें और ज्ञान की बातें रोज होती हैं,
चाँद पर जिंदगी है, ये भी सच होगा,
पर यंहा जिंदगी नहीं है, क्या ये खबर होगा,
दर्द उनका समझ लो, तो ये तख्त छोड़ दो,
तुम सारी शक्तियां, पा गए यही तो सून पाऊगा,
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,
सुनो ये सब ही रहा है, तो मुझे भी लाश लिख देना,
लाशें भी तो ख़ामोश रहती है, हम आप जैसी,
हिन्दू मुसलिम के नफ़रत कि खबर रोज आती है,
कोई मिल जाए, ये नहीं समझ उन्हें आती है,
नफरतो के दौर में, भूख और रोटी के क्या ही मायने है,
किसी के हलक से निकली जान,
तुम्हें लगे सब फंसाने है,
हो जाए कलेजा पथ्थर, अब ना सून भी पाऊगा,
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा