Monday, 21 September 2020

song

दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

मेरे हालात ने मुझको लड़ना सिखाया, 
मैं आंधीयो से भी टकरा जाउगा, 
जिनको गिरने का डर, 
वो रेंग कर ही चले, 
मैं गिर गिर के फिर संभल जाउगा, 

डर के तूंफा से भाग जाते नहीं, 
हौसला हो अगर, साहिल नजदीक आ जाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा,

लोग कहते है मौत वक्त कभी बदलता नहीं, 
जान जिनकी हथेली पे हो, 
फिर क्या कोई, उसे मार पाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

दर्द ने दिल को क्या, रुह के भी टुकड़े किये, 
खून जमी से मिल के ,एक नया गुलिसताँ बन जाएगा, 
आँसूवो से आंख और दिल भर ही जाता मगर, 
दर्द ही दर्द  का मरहम बन जाएगा, 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

दर्द से मेरा रिश्ता पुराना, 
जब मैं जागु तब वो जागे, 
सोऊ तो मेरी अँखियाँ ताके, 
दर्द को अब कहाँ चैन मिल पाएगा 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

हो चाहे अब जितना सितम, 
हो चाहे जितना उनके नेजों में दम
सर अपना ना कोई झुका पाएगा 
चाहे गर्दन भी, कट जाएगा 
दर्द अब हमको क्या आजमाएगा, 
दर्द मुझे छोड़ कर अब कहा जाएगा  ,

Sunday, 6 September 2020

भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

Option (याद नहीं अपनी कहानी )
अपनी कहानी भूल गई मै, 
जब था सखियो सग खेला, 
छुट गई है वो दुनिया सारी, 
याद नहीं वो मेला ,
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला, 

जग बैरी है, ये तन बैरी है 
कोई नहीं है मेरा
नोच खचोटे दुनिया हमको, 
जिस्म के बाजारों में ढकेला,
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

माँ सीता है, माँ दुर्गा है 
फिर केयो होता है, 
स्त्री का अपमान, 
कोई माँ है, कोई बहन है, 
कोई बेटी किसी कि संतान, 
इस धरती से सिखा है नारी ने 
जीवन और बलिदान 
चुप रहे सहती जाए
(फिर केयो छीना अभिमान उसका 
कैसी है ये लीला )
फिर केयो छीन लिया तुमने 
उसका वो अभिमान 
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

आज हूँ मैं बस एक अबला, 
पर होगा एक नया सवेरा, 
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला

काली रतियो का भी पल है,
होगा तो कभी उजीयारा, 
कीचड़ में ही कमल खिलें 
और कोयले मे हो हीरा, 
जैसे दुखी मन में भी एक फूल खिला
भीड़ में मैं हूँ, मन फिर भी है अकेला