Sunday, 31 May 2020

रेत पर लिखा था कुछ !

हवाऔ ने फि़जाऔ ने , हमसे पूछा था कुछ, 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
चांदनी रात थी, हसरतो कि बात थी, 
पहली मुलाकात पे, यू प्यार से कहा था कुछ! 
गा रही है कोयले , पूछती है ये पत्तियाँ,
साथ था वो तेरे , तूने फिर कहा था कुछ! 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
ठहर गया था लहर भी यू, देखता ये बादल भी क्यों !
उसको भी मालूम है, प्यार तेरा लिखा था कुछ 
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !
हमने भी ग़ज़ल लिखा ,वो समझा ना कुछ! 
 फेर दी हथेलीया , रेत पर लिखा था कुछ !
सून रहा हूँ दर्द तेरा, रेत पर लिखा था कुछ !

Tuesday, 26 May 2020

"हालात तुम्हारे अच्छे हैं "

मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,
इनसे पूछा, उनसे पूछा,सब से पूछा, 
सब दुख में उलझे है, 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,

दर्द ये कैसा बरपा है, 
कैसा ये मंजर दिखता है 
क्या होगा ये खबर नहीं, 
वख्त नहीं ये सुलझे है 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,

गम कि चिंखे आंहो मे, 
जिनका ठिकाना राहों मे , 
मेरा गम गहरा सा, 
उनका गम और भी गहरा, 
सब गम में जकड़े है, 
मैं खुश हूं के हालात तुम्हारे अच्छे हैं,

Monday, 25 May 2020

Thahar Jata

दर्द मेरा वो समझता,
तो ठहर जाता, 
पूछता हाल तो गम से 
भर जाता ,
मैंने हंस कर, देखा ही था उसको ,
वो ये समझता तो फिर, किधर जाता ।
मैं देखता रहता हूँ, जाते हुए उसको,
वो देखता तो पलट जाता, 
गम नहीं था डूबने का मुझको, 
वो साहिल पे था, 
मौंजों में उतर जाता।

Friday, 22 May 2020

"कौन सही"

दुनिया अजीब सी लगती हैं, रात सही के दिन सही!
आज सही या  कल सही
कौन समझायेगगा मुझे कौन बताएगा मुझे? 
मैं अकेला ही हूँ जो एसा सोंचता हूँ, 
पाप सही या पुनः सही 

Sunday, 10 May 2020

"मैं भारत का गरीब "

मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
मैं भूखा रखवाया जाता हूँ, 
धूपों में तपाया जाता हूँ, 
हर काम में लाया जाता हूँ, 
जान हथेली पर लेकर, नालों में कूदाया जाता हूँ 
मैं पेट के ख़ातिर, खदानो में पकाया जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
वादों बताया जाता हूँ, 
वोटो में गिनवाया जाता हूँ, 
जयकार हम ही  से होता हैं 
हुंकार  हम ही  से होता हैं 
मगरमच्छ के आंसू बहाने को, काम में भी आ जाता हूँ ,
चंद पैसे देकर, selfie और फोटो में भी लाया जाता हूँ 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ,
अख़बारो के पन्नों में, कोने में ही रखा जाता हूँ, 
Channel  के debateo में, कभी ना मिल पाता हूँ, 
फिर कूड़ा और चुनने ,तुम्हारे घर आ जाता हूँ, 
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
हमसे ही सब हासिल कर, लम्बी कतारों में लगाया जाता हूँ, 
सड़कों पे भी कुचला जाता हूँ  ,
बस्ती से भी भगाया जाता हूँ, 
दंगो में जलाया जाता हूँ 
फिर दंगो पे जेलो में सड़ाया जाता हूँ ,
मैं भारत का गरीब, हर बार ही कुचला जाता हूँ, 
मंदिर मस्जिद के  ,माथा ही टिका पाता हूँ 
दफ़तर और अफसर के, चक्कर ही लगाता हूँ, 

Saturday, 9 May 2020

"आ गई मौत, लंबा चलना ना पड़ा "

आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
तुम छुप गए, कि बन्द दरवाजे और  खिड़कीया ,
लोग निकले थे पैदल, तए करने लम्बी दुरीयाँ, 
कुछ ने कहा आ गई मौत, लम्बा चलना ना पड़ा!
सफर के समान में थी, चंद ही रोटीयाँ, 
आ गई मौत, भूख से ना मरना पड़ा!  
था लम्बा सफर ,थक भी जाते बहुत 
पड़ जाते छाले पैर में ,दुख जाती एड़ीया ,
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
हम से जो पूछते हो, तुम मरने के बाद, 
क्यों निकल आये थे, ? ऐसे के जान से जाना पड़ा! 
उन क्या मालूम, भूख और बदहाली मंजर भी कभी, 
कराहते बच्चे भूख से, तन-बदन जेब-तन, 
घर का बर्तन, सब खाली पड़ा, 
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
जब निकले यहाँ से, ये कहा, अब ना फिर लौट आएगें,
दो निवालें ही सही, माँ बि-बि, बच्चों संग खाएगे, 
आ गई है मौत, अब ना घर जाना पड़ा! 
सोच कर चले थे, मुश्किल दौर से, 
मुश्किल सफर कट जाएगा, 
घर में बिलखते बच्चों की याद आई थी, 
घर में माँ कि दवा भी, ना आ पाइ थी, 
फिर दी थी मौत कसम, तो  जाना पड़ा, 
फिर क्या, मौत से पहले, मौत को आना पड़ा। 
(खा़लिद अब्बास)

Friday, 8 May 2020

तुम्हें खबर है, क्या !

किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !
शहर हो गया वीरान ,
तुम्हें खबर है, क्या !
जलाई बस्तियाँ नफ़रतो ने ,
किसी कि निकली आह, 
तुम्हें खबर है, क्या !
 दुश्मनों ने जो ज़ख़्म दिए, 
दोस्तों ने फिर उन्हें हरा किया, 
तुम्हें खबर है क्या!
मिला ना ठिकाना तो लौट कर जाना पड़ा, 
सफर था कोंसो दूर, 
तुम्हें खबर है क्या
दिलों के जख्म, पैरो  के जख्म पर भारी रहे, 
ना थी कोई आश 
फिर भी सफर जारी रहा, 
किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !
अपने जीये से जानीये, दुजे जीये का हाल, 
कशमीर में कर्फुय रहा, 
तुम्हें खबर है क्या !
आश के पथ्थर चूल्हे पर चढ़ा कर, 
करता रहा पेट भरने का इंतजार , 
तुम्हें खबर है, क्या !
किसी का सबकुछ चला गया, 
तुम्हें खबर है, क्या !

कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ तो अच्छा होने वाला है, 
कुछ आदत अच्छी, कुछ बातें अच्छी, 
कुछ नया तो, होने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ बदला आकाश गगन पे , 
कुछ धरती पर नया, 
बदलने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

कुछ काले, कुछ मटमैला बादल, 
ये अंधेरी घंटा का रंग,
अब छटने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

 कुछ सुनी, कुछ अनसुनी, 
कुछ रिश्तो की दूरी, 
अब फांसला कम होने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

जो भुल चुके थे, अहसासो को,
 जो तोड़ चुके थे, बंधन को,
वो सब का मोल, समझने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है

 ये ना समझो, उम्मीदों का दामन छुट गया, 
जैसे पेड़ों सूखे पत्तें झड़ कर, नया पत्ता आने वाला है, 
कुछ तो अच्छा होने वाला है