किसी का सबकुछ चला गया,
तुम्हें खबर है, क्या !
शहर हो गया वीरान ,
तुम्हें खबर है, क्या !
जलाई बस्तियाँ नफ़रतो ने ,
किसी कि निकली आह,
तुम्हें खबर है, क्या !
दुश्मनों ने जो ज़ख़्म दिए,
दोस्तों ने फिर उन्हें हरा किया,
तुम्हें खबर है क्या!
मिला ना ठिकाना तो लौट कर जाना पड़ा,
सफर था कोंसो दूर,
तुम्हें खबर है क्या
दिलों के जख्म, पैरो के जख्म पर भारी रहे,
ना थी कोई आश
फिर भी सफर जारी रहा,
किसी का सबकुछ चला गया,
तुम्हें खबर है, क्या !
अपने जीये से जानीये, दुजे जीये का हाल,
कशमीर में कर्फुय रहा,
तुम्हें खबर है क्या !
आश के पथ्थर चूल्हे पर चढ़ा कर,
करता रहा पेट भरने का इंतजार ,
तुम्हें खबर है, क्या !
किसी का सबकुछ चला गया,
तुम्हें खबर है, क्या !
No comments:
Post a Comment