Friday, 29 August 2025

हकीक़त और ख्वाब

लाख चाहो तो मिटा दो आँधी बन कर,
ना मिटा है जिन ख़्वाबों को हमने संवारा है।

वक़्त की धूल में भी चमकते रहे हैं,
हमने हर दर्द को अपना बनाया है।

क़दम रुकते नहीं मुश्किल सफ़र में भी,
तूफ़ानों से ही तो किरदार चुराया है।

जो ख्वाब हैं, वो कल हक़ीक़त होंगे,
इन्हीं उम्मीदों पे हर लम्हा गुज़ारा है।

अकेलापन

कभी सोचा है ,अकेले बैठ कर हंस नहीं सकते,
कोई दूसरा मुस्कुरा दे ,ये सबब अच्छा लगता है।
अकेला फूल  कुछ पल में मुरझा जाता है,
ये सहरा भी तो कांटो संग ही फलता है।
ना हो कोई तो कांटो का सहरा भी अच्छा लगता है।

बदलती दुनिया

ये दर-ओ दीवार अब तंग लगने लगे है,
रात और दिन अब लगने लगे है,
जी चाहता है, दुनिया कि हर तस्वीर बदल दु 
ये सारे लोग अब नफरतों में पलने लगे है l

सुना था तवायफों को वो सब खेल आता है,
अब घरों के ही रंग ढंग अलग लगने लगे है।
बहुत होता था चर्चा मोहब्बत का मयखाने में,
ये मोहब्बत ही अब बेमान्ए लगने  लगे है।

Monday, 18 August 2025

मोहब्बत और पैसा

मोहब्बत की दलील पर, दौलत ही भारी लगता है,
जज़्बात की क़ीमत, औक़ात से कम या जादह लगता है।

वफ़ाओं  पे लिखी दास्तान भी झूठा लगता है, बाज़ार-ए-जहाँ में सिर्फ़ सिक्कों का किस्सा चलता है,

इश्क़ की शिद्दत हो, या रूह की गहराई, 
मुफ़लिसी के चाहत पे दौलत का पहरा लगता है।

ख़्वाब चाहे जितने भी सच्चे हों, हक़ीक़त ये कहती है, 
बिन ज़र-ओ-ज़ीवर के, हर ताबीर अधूरा लगता है।

दौर ये बदला है, अब हर शय्य का पैमाना, 
अब दिल नहीं, सूरत ही बदला लगता है,

ख़ालिद, तूने मोहब्बत को पहले सा देखा जाना है,
 मगर यहां अब ईमान का मेला लगता है।

रास्ता

चले जिधर एक रास्ता बन जाता ,
गर मैं गिरता ,फिर सम्भल जाता.

तुम्हे इश्क होता भी ना अगर,
अजनबी सा कोई,रिश्ता बन जाता.

हमें आता तो है दूर रहना भी,
मोहब्बत का ये ,दस्तूर बन जाता।
(खालिद अब्बास)

Thursday, 31 July 2025

Manzil

मंजिल की तलाश में , कहा आ पहुंचा हु मै,
है ये इंतेहा, भीर भी इब्तिदा तलाशता हु मै।
Abbas,

Saturday, 26 July 2025

गिरे हुए लोग,

जरा चलना सम्भल के, गिरे हुए लोग बहुत है,

Monday, 21 July 2025

मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ

मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ,
बिन बिस्तर बिन तकिया, मैं सो जाऊ कितना अच्छा लगता है 
अध नंगा सा, अन सुलझे बाल मेरे, बिखरे कपड़े, बिखरे है हाल मेरे ,
तब भी तुम एसे मुसका दो, कितना अच्छा लगता है 
मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ,
खिड़की दरवाजे उलटे सीधे, ना हो इसका मलाल कही, 
हर चीज़ यहाँ की बिखरी बिखरी, फिर भी कितना अच्छा है, 
मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ,

कभी जो हो गंदे बरतन तो, छोड़ भी दु बरतन को,
चादर मैली, बेरंग से परदे भी , फिर भी कितना अच्छा लगता है 
मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ,
ना सोंचु कुछ भी एसा, जो ना तुम को ठिक लगे, 
फिर्र्ज में रखी, बासी दाल भी खा लू, कितना अच्छा लगता है 
मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ,
ढ़ाल नाक में उंगली ,सोच रहा था उस पल को, उसकी आहट पा के भीे ,ना भूलुं उस पल को, कितना अच्छा लगता है, 
मैं जैसा हु तुम भी वैसे हो जाओ, कितना अच्छा लगता है ।
खालिद अब्बास

Monday, 19 May 2025

ऐब

लाख उंगलियां उठ जाए,तब  भी समझो तुम में कोई ऐब नहीं,
एक ऊंगली बाप की उठ जाए जाए ,तो समझो तुम्हारी खैर नहीं।
(खालिद अब्बास)

मुल्क

मेरे मुल्क से मोहब्बत मेरे खून के हर कतरे से लिख दो,
सियासत की सेहाई से मुझे शहीद ना लिखना।

"मंजर"

हर चेहरे पे मैने नकाब देखा, 
आया ना समझ, पर बेहिसाब देखा,
लिख्खी किसी ने किताब, 
ना उसमें भी,मैने जवाब देखा,
हर तरफ दर्द, गहरा हुआ,
बुझती नहीं प्यास, बिकता शराब देखा, 
लोगों से लोगों को, मिलने की इजाजत नहीं, 
भिड़ सड़को पे ,बेकतार देखा, 
कैसी हवा फैली हुई,
जिसका पहले ना कोई, खावब देखा,
मूसकिले पहले भी आई-गई,
पर एसी ना, लाचार सरकार देखा। 

Monday, 28 April 2025

मुल्क

शतरंज की बिसात पे क्या मुल्क चलाते हो,
तख्त पर बैठे हो , और क्या क्या खेल जाते हो,
मुल्क तुम्हारा भी है हर जख्म तुमको ही कुरेदा,
फिर इस गुलशन में आग क्यों लगते हो 

Wednesday, 16 April 2025

"खबर "

मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,
कल जो भूख से मर गया, साथ ही मरे थे, उसके दो बच्चे, 
ये भी एक ख़बर थी, रास्ते में ही दम तोड़ देते है लोग, 
उठा लेते हैं मोटी गठरी ,सहन नहीं कर पाते बच्चों का रोना, 
चलना इतना कठिन होता,तो कयो चलते लोग, 
कठिन तो है, उनकी  मजबूरीया ,
कही एसा तो नहीं ,उनका दर्द समझ जाऊगा ,
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,

खबरें और ज्ञान की बातें रोज होती हैं, 
चाँद पर जिंदगी है, ये भी सच होगा, 
पर यंहा जिंदगी नहीं है, क्या ये खबर होगा, 
दर्द उनका समझ लो, तो ये तख्त छोड़ दो, 
तुम सारी शक्तियां, पा गए यही तो सून पाऊगा, 
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा ,

सुनो ये सब ही रहा है, तो मुझे भी लाश लिख देना, 
लाशें भी तो ख़ामोश रहती है, हम आप जैसी, 
हिन्दू मुसलिम के नफ़रत कि खबर रोज आती है, 
कोई मिल जाए, ये नहीं समझ उन्हें आती है, 
नफरतो के दौर में, भूख और रोटी के क्या ही मायने है, 
किसी के हलक से निकली जान, 
तुम्हें लगे सब फंसाने है, 
हो जाए कलेजा पथ्थर, अब ना सून भी पाऊगा, 
मैं ख़बरें अब ना देख पाऊगा




"कितना अच्छा होता "

पूछ ही लेते हाल मेरा तो, कितना अच्छा होता ,
कुछ हो जाती बात आंखों से, कितना अच्छा होता 
क्या क्या थे, अल़फाज जुबा पे, 
कह देता वो बात तो, कितना अच्छा होता ,
जब जब सोऊ, तब तब सोंचु, आई ना वो  कभी रातों में, 
आ जाती वो खा़बो में भी तो, कितना अच्छा होता ,
कल सपने में आई थी, संग बैठी मुसकाई थी, 
आ जाए वो, सच कही से तो, कितना अच्छा होता ,
एक बार जो वो आई थी, फूलो ने उसकी बात बताई थी, 
मेरे आंगन में उसने ,पायल भी छनकाई थी, 
देख भी लेता मैं, उसको तो, कितना अच्छा होता ,
हर आहट से उम्मीद लगाता, चौखट पे नजर टिकाता ,
आ जाती आवाज लगाती तो, कितना अच्छा होता ,
(खालिद अब्बास) 

"मेरी कविता"

मेरी कविता भी अनमोल है,
पहली में कविता, दूसरी में काजोल है ,
कहनी थी, बात जया से, 
कह दी मैं ने ,रेखा को,
लिखा था एक खत कभी तो, 
लिख दिया  मैने हुमा को, 
फिर कही जब ग़ज़ल कोई तो, 
समझा मैने ग़जाला को, 
सपनो में भी सपना थी  
जिस पे बनी ना, नज़्म कोई, 
वो भी एक नज़मा थी  
आऔ अब नई  सुरुआत करू 
भूल गया अब मीना को, 
कह दूँगा ये बात, अब मैं शबीना को, 
ये सब बस एक सपना था, 
ना कोई उनमेंअपना था,
लिखता हूँ मैं एसी कहानीया़ 
ना कर तू, नादानीया
आ गई है जब से ,जीवन में, 
दुर हुई सब परेशानीया
घर अब घर लगता है  ,
ना कोई डर लगता है, 
ओंठो पे जैसे तब्बसुब वो, 
हसी खुशी का मौसम वो, 
ऐसे ही वो साथ रहे 
मेरा जीवन आबाद रहे ।

"काश"

तुमने अपने ग़म की, पहचान बना ली चेहरे से, 
किसी और का ग़म भी ,चेहरे से जाना होता, 

मायूसी जब छा जाए, तुम घबरा जाते हो, 
कभी उसकी धड़कन को, पहचाना होता, 

वो रुठ गया, ना उसने आवाज़ दिया, 
काश तुमने ही, उसे बुलाया होता ,

हर रिश्ते का कोई मोल नहीं ,
कभी किसी के दिल का, भाव लगाया होता, 

सब कहते है, दुनिया बदल गई, "खालिद"
कभी खुद भी, तो बदला होता।