Wednesday, 16 April 2025

"मेरी कविता"

मेरी कविता भी अनमोल है,
पहली में कविता, दूसरी में काजोल है ,
कहनी थी, बात जया से, 
कह दी मैं ने ,रेखा को,
लिखा था एक खत कभी तो, 
लिख दिया  मैने हुमा को, 
फिर कही जब ग़ज़ल कोई तो, 
समझा मैने ग़जाला को, 
सपनो में भी सपना थी  
जिस पे बनी ना, नज़्म कोई, 
वो भी एक नज़मा थी  
आऔ अब नई  सुरुआत करू 
भूल गया अब मीना को, 
कह दूँगा ये बात, अब मैं शबीना को, 
ये सब बस एक सपना था, 
ना कोई उनमेंअपना था,
लिखता हूँ मैं एसी कहानीया़ 
ना कर तू, नादानीया
आ गई है जब से ,जीवन में, 
दुर हुई सब परेशानीया
घर अब घर लगता है  ,
ना कोई डर लगता है, 
ओंठो पे जैसे तब्बसुब वो, 
हसी खुशी का मौसम वो, 
ऐसे ही वो साथ रहे 
मेरा जीवन आबाद रहे ।

No comments:

Post a Comment