तुमने अपने ग़म की, पहचान बना ली चेहरे से,
किसी और का ग़म भी ,चेहरे से जाना होता,
मायूसी जब छा जाए, तुम घबरा जाते हो,
कभी उसकी धड़कन को, पहचाना होता,
वो रुठ गया, ना उसने आवाज़ दिया,
काश तुमने ही, उसे बुलाया होता ,
हर रिश्ते का कोई मोल नहीं ,
कभी किसी के दिल का, भाव लगाया होता,
सब कहते है, दुनिया बदल गई, "खालिद"
कभी खुद भी, तो बदला होता।
No comments:
Post a Comment