दंगे मत करवाना तुम, वोट तुम्हें ही दे देंगे,
हमें जात पात पे ना लड़वाना, वोट तुम्हें ही दे देंगे,
हम गाय को मां कहलेगे, हर दर्द तुमहारा सह लेंगे,
दंगे मत करवाना तुम ,वोट तुम्हें ही दे देंगे,
बैंक के चोर भूल चूके, महंगाई भी झेलेगे,
दंगे मत करवाना तुम ,वोट तुम्हें ही दे देंगे,
नोटबंद्दी को झेला था, घोटाला भी सह लेंगे,
दंगे मत करवाना तुम ,वोट तुम्हें ही दे देंगे,