हर तरफ कैसी ये तनहाई है,
एक घर के कमरे चार,
रहने वाली बुढिया माई है,
कोई नहीं अब आता जाता,
ना बेटा, ना अब कोई भाई है,
तकती रहती, आंश लगाती,
ख़बर कही से,कोई आई है,
हर रिश्ता अब दुर हुआ,
रिश्तो मे गहरी खाई है ,
रिश्ता यहाँ है सब पैसो से,
है अपना वो जिसकी बड़ी कमाई है,
कुछ रिश्तो कि ना पहचान हुई
ना काका, ना अब ताई है
ये निजाम है दुनिया का,
जब तक ना हो शादी, तब तक ही भाई है
हर तरफ कैसी ये तनहाई है,
एक घर के कमरे चार,
रहने वाली बुढिया माई है,
अपना खाना, अपना पीना,
अपना बच्चा, अपनी ही बड़ाई है ,
वाट्सयप पे बातें, कर के,
फेसबुक पे फिर लड़ाई है,