Thursday, 25 June 2020

"अदाकारी "

अदाकारी थी, अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 
मुहब्बत थी, चाहत थी, 
किया जो काम कभी तो,उसे समझा इबादत थी, 
खेला खेल कैसा ये, दौलत और शोहरत का, 
लिया है जान तुमन भी,किसी मासूम सितारे का, 
किसी कि बेबसी थी, किसी थी ये ऐयारी, 
बहाना कोई भी हो, या हो कोई बिमारी, 
कही कुछ है, जाने ये दुनिया सारी ,
संभल जाओ, समझ जाओ,फैलाव ना लालच को, 
ना आ जाए, तुम्हारी भी अब बारी, 
अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 
ना कहना के ,सब कुछ यू ही चलता है, 
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ा हो, 
मगर किसी का सबकुछ ही उजड़ा है। 
कोई रहबर नहीं है तो, उसे क़ातिल ही, समझूगा ,
अगर कोई क़ातिल नहीं है तो मैं ,ऐसे कैसे कह दूँगा, 
जरा तफतिस तो कर लो, जरा पूछो तो उस माँ से, 
गया है लाल किसी का,उसे अब क्या दूँगा। 
अदाकारी थी, अदाकारी थी, फ़नकारी थी,  
Bollywood  हमे  कितनी ही प्यारी थी, 

No comments:

Post a Comment