दौर बदलता हो तो बदल देना या रब,
इस दौर मे जीने मे डर लगता है ,
यहाँ अपना भी अपना नहीं लगता या रब,
साथ बैठ के पीने लेने मे भी डर लगता है,
मौत आनी है तो आएगी, एक दिन,
फिर भी बेख़ौफ जीने मे भी डर लगता है ,
दौलत ही इबारत बन बैठी है, या रब,
इमान के सौदे से ही डर लगता है ,
झूठौ ने बना ली है, ये दुनिया अपनी,
इसे अपना कहने से भी डर लगता है,
इस दौर मे जीने का हुनर, आया ना अब तक,
क्या कुछ सिखा जाए सवेरा,हर सवेरे से डर लगता है।
No comments:
Post a Comment