Friday, 29 August 2025

हकीक़त और ख्वाब

लाख चाहो तो मिटा दो आँधी बन कर,
ना मिटा है जिन ख़्वाबों को हमने संवारा है।

वक़्त की धूल में भी चमकते रहे हैं,
हमने हर दर्द को अपना बनाया है।

क़दम रुकते नहीं मुश्किल सफ़र में भी,
तूफ़ानों से ही तो किरदार चुराया है।

जो ख्वाब हैं, वो कल हक़ीक़त होंगे,
इन्हीं उम्मीदों पे हर लम्हा गुज़ारा है।

अकेलापन

कभी सोचा है ,अकेले बैठ कर हंस नहीं सकते,
कोई दूसरा मुस्कुरा दे ,ये सबब अच्छा लगता है।
अकेला फूल  कुछ पल में मुरझा जाता है,
ये सहरा भी तो कांटो संग ही फलता है।
ना हो कोई तो कांटो का सहरा भी अच्छा लगता है।

बदलती दुनिया

ये दर-ओ दीवार अब तंग लगने लगे है,
रात और दिन अब लगने लगे है,
जी चाहता है, दुनिया कि हर तस्वीर बदल दु 
ये सारे लोग अब नफरतों में पलने लगे है l

सुना था तवायफों को वो सब खेल आता है,
अब घरों के ही रंग ढंग अलग लगने लगे है।
बहुत होता था चर्चा मोहब्बत का मयखाने में,
ये मोहब्बत ही अब बेमान्ए लगने  लगे है।

Monday, 18 August 2025

मोहब्बत और पैसा

मोहब्बत की दलील पर, दौलत ही भारी लगता है,
जज़्बात की क़ीमत, औक़ात से कम या जादह लगता है।

वफ़ाओं  पे लिखी दास्तान भी झूठा लगता है, बाज़ार-ए-जहाँ में सिर्फ़ सिक्कों का किस्सा चलता है,

इश्क़ की शिद्दत हो, या रूह की गहराई, 
मुफ़लिसी के चाहत पे दौलत का पहरा लगता है।

ख़्वाब चाहे जितने भी सच्चे हों, हक़ीक़त ये कहती है, 
बिन ज़र-ओ-ज़ीवर के, हर ताबीर अधूरा लगता है।

दौर ये बदला है, अब हर शय्य का पैमाना, 
अब दिल नहीं, सूरत ही बदला लगता है,

ख़ालिद, तूने मोहब्बत को पहले सा देखा जाना है,
 मगर यहां अब ईमान का मेला लगता है।

रास्ता

चले जिधर एक रास्ता बन जाता ,
गर मैं गिरता ,फिर सम्भल जाता.

तुम्हे इश्क होता भी ना अगर,
अजनबी सा कोई,रिश्ता बन जाता.

हमें आता तो है दूर रहना भी,
मोहब्बत का ये ,दस्तूर बन जाता।
(खालिद अब्बास)