ये दर-ओ दीवार अब तंग लगने लगे है,
रात और दिन अब लगने लगे है,
जी चाहता है, दुनिया कि हर तस्वीर बदल दु
ये सारे लोग अब नफरतों में पलने लगे है l
सुना था तवायफों को वो सब खेल आता है,
अब घरों के ही रंग ढंग अलग लगने लगे है।
बहुत होता था चर्चा मोहब्बत का मयखाने में,
ये मोहब्बत ही अब बेमान्ए लगने लगे है।
No comments:
Post a Comment