Monday, 16 December 2019

"क्रांति की राह "

“An eye for an eye leaves the whole world blind” this 
Line by Gandhi ji 
"आंख के बदले आंख लेने से, पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी"
इस वख्त हिन्दुस्तान मे नफ़रतो का जहर फैला हुआ ,और हिन्दुस्तान जल रहा है, इसे जलाने वाले चैन से सो रहे हैं,शायद उन्हें पहले से पता भी था कि विरोध ऐसे ही होने वाला है ,या वो ये ऐसे ही हालात बनाना चाहते थे, ताकि वो खुद को सही ठहरा सके, और उन्हें आप पर जुल्म करने का आधार मजबूत हो जाए, याद करिये देश कि आजादी से पहले की पहले के हालात, भगत सिंह की क्रांति, और गांधी के सत्याग्रह, non- cooperation movement को याद करिये, उनकी अहिंसा की लड़ाई को याद करिये, इस शांति कि लड़ाई ने अंगरेज़ो को जड़ों को हिला कर रख दिया, देश आज़ाद हुआ, आजाद भारत में चन्द आंदोलन हुए, जो देश कि दशा दिशा में बदलने में काफी असर छोड़ा है, जैसे सेव साइलेंट वैली आंदोलन ,ये जंगल बचाव आंदोलन ,ये आंदोलन कामयाब रहा, उस समय की सरकार ने बात मानी, उसके बाद चिपको आंदोलन, जंगल वचाव आंदोलन, छोटे से बड़ा बना, और इसका असर हुआ, फिर सबसे प्रभावशाली आंदोलन था, जेपी आन्दोलन'  जो बिहार के विद्यार्थियों द्वारा बिहार सरकार के अन्दर मौजूद भ्रष्टाचार के विरूद्ध शुरू किया गया था. इस आंदोलन की अगुवाई प्रसिद्ध गांधीवादी और
जयप्रकाश नारायण ने की थी,इस आंदोलन ने मौजूदा सत्ता पलट दिया था, ये एक बड़ा बदलाव था, फिर ऐसे ही कुछ आंदोलन, फिर ऐसे ही गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित, हमारे युग का प्रभावशाली आंदोलन, जिसके हम सब गवाह रहे, जनलोकपाल बिल – एंटी करप्शन आंदोलन अन्ना हजारे के भूख हड़ताल से शुरू हुआ और जिसके समर्थन में पूरा देश ,सारे युवा एकजुट हो गए ,इस आंदोलन किसी तरह कि कोई हिंसा नहीं हुई और इस आंदोलन को इतनी सफलता मिली कि यह पिछले 2 दशक का सबसे लोकप्रिय आंदोलन बना ,और इस ने सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई ,इस आंदोलन की सबसे खास बात ये थी, लगभग हर युवा खुद को क्रान्तिकारी समझने लगा था, उसका अन्ना हजारे के साथ खड़ा रहना, देश के लिए योगदान जैसा था, उस समय युवाव का जोश देखकर, ऐसा लगा जैसे एक नए भारत का उदय हुआ है,  आज भी इस समय, ऐसे ही आंदोलन की, ऐसे ही आंदोलन के अगुवाई  की जरूरत है, जो गांधी के मार्ग पर हो, ऐसे ही शांति  धरना चलता रहे, जब तक सरकार सही फैसला ना ले ले, और तब तक ये आंदोल चलना चाहिए  ,जब तक पूरा भारत इस का हिस्सा न बन जाए, और पूरे विश्व की नजर ना पड़ जाए, 

No comments:

Post a Comment