Wednesday, 15 July 2020

दिवाना

चलो आजमाए अपने हौसले को, 
सुना है, इश्क़ मे ठुब कर दरिया पार करते हैं, 

कोई नहीं है, अब मुझसा इश्क़ में ठुब कर चाहने वाला,
बहुत अरसे से लोग, मजनू और फ़रहाद को याद करते हैं, 

माजी में लिखा है, बहुत से फसाने को, 
लिखकर अपनी कहानी को, फ़नकार शादाब करते हैं, 

इश्क कि बुलंदी पे चढ़ आया, ये सिर्फ मेरी ही बात नहीं, 
तेरे हुस्न के चर्चा भी, लोग-बाग खूब करते हैं, 

तेरी बात हो तो, ये वख्त ,हंवाए सब ठहर जाए, 
चाँद सितारों के भी चर्चे, तेरे बाद करते हैं, 

तेरे हुस्न सा हुस्न, ना देखा किसी ने, 
शहर के सब दिवाने, बुत मुजस्समा यही बात करते हैं 

कोई देखे उसको एक झलक, तो मजनू कहलाए "खा़लिद"
फिर भी यही मिन्नत, बार बार करते हैं। 

No comments:

Post a Comment