मुझको ना मेरी सूरत से पहचानो यारों,
नाम मेरा,मेरे किरदार से पहचानो यारों...
ये तमन्ना रहेगी, जिंदगी भर मेरी,
दिल में मेरे कोई, नफ़रत ना रह जाए यारों...
हैं जमाने मे, एक दर्द सा बिखरा हुआ,
सब का मरहम, मेरे हाथों से मिल जाए यारों..
ना हो यंकी, तो मेरे दिल को टटोलों एक बार,
मुहब्बत के सिवा, कुछ ना मिल पाएगा यारों..
दर्द मेरा हो तो, सब से छुपा लेता हूँ यारों,
बात मुहब्बत कि हो तो, आँखों से बंया होती है यारों..
कोई मेरी तरफ शफकत का कदम, बढ़ाए जो एक बार,
मैं हर कदम, उस कि तरफ बढ़ाता हूँ यारों..
कोई याद दिलाए ना, नफ़रत कि कहानी "खालिद"
मैं एसी हर बात, को भुला देता हूँ यारों।
No comments:
Post a Comment